Categories: All Post

मनोकामना पूर्ण होने पर अमेरिका से छठ करने पहुंचीं प्रेमलता

लोक आस्था के महापर्व छठ की पूजा करने के लिए परदेसी भी अपने-अपने गांव पहुंच गए हैं। जिले के विभिन्न गांवों में सैकड़ों की संख्या में अमेरिका, यूरोप, खाड़ी देशों में रहनेवाले भारतीय अपने गांव पहुंचे हैं।

इसी क्रम में सोमवार को कुचायकोट प्रखंड के जलालपुर गांव में छठ पूजा करने के लिए अनुज जायसवाल की पत्नी प्रेमलता शर्मा पहुंचीं। वे अमेरिका में कंप्यूटर के क्षेत्र की डेल कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके साथ छठ पूजा में शामिल होने के लिए बहन डॉ. नेहा व बहनोई डॉ. अनुराग जायसवाल जमशेदपुर से और सीमा शर्मा व अंगद जायसवाल हैदराबाद से पहुचे हैं।

बताया गया कि प्रेमलता शर्मा 2 वर्ष पूर्व जलालपुर गांव स्थित अपने भाई दीपक शर्मा के ससुराल अशोक कुमार व पप्पू कुमार के घर पहुंचीं थीं। उस वक्त उन्होंने छठी मइया से मनोकामना मांगी थी कि उनकी प्रार्थना पूरी होगी तो वे पुन: यहां आकर छठ की पूजा-अर्चना करेंगी। मनोकामना पूरी होने पर वह अपने रिश्तेदारों के साथ छठ करने के लिए अमेरिका से पहुंची हैं।

उन्होंने बताया कि छठी मइया से संतान होने की मनोकामना मांगी थी। छठी मइया की कृपा व आशीर्वाद से संतान की प्राप्ति हुई। इसलिए वे इस साल छठ पूजा करने पहुंची हैं। पूजा के लिए घर में कोशी भरने की तैयारी की गई है। साथ ही छठ घाट की साफ-सफाई भी कराई गई है।

साभार – हिंदुस्तान

Facebook Comments Box
chhathparv

Leave a Comment
Share
Published by
chhathparv
Tags: chhath parv

Recent Posts

Mauritius Chhath Puja Photo 2020

मॉरीशस से छठ महापर्व की तस्वीरें। Read More

3 years ago

Ranchi Jharkhand Chhath Photo 2020

झारखंड की राजधानी रांची से छठ महापर्व की तस्वीर। Read More

3 years ago

JAPAN Chhath Puja Photo 2020

जापान की राजधानी टोक्यो से छठ महापर्व की तस्वीर। Read More

3 years ago

South Africa Chhath Puja 2020

साउथ अफ्रीका से शाम के अर्घ्य की तस्वीरें। Read More

3 years ago

चैती छठ – भयानक गर्मी में कठिन तपस्या वाला पर्व

चैत्र नवरात्रि के शंखनाद और श्लोक से जहां नववर्ष की शुरुआत से भक्तिमय वातावरण बना… Read More

5 years ago

सुनिए छठ के प्रसाद से जुड़ी ये कहानी

बिहार का महापर्व छठ 14 नवम्बर को उषा अर्घ्य देने के साथ ही समाप्त हो… Read More

5 years ago