पाहिले पाहिले हम कईली छठी मईया व्रत तोहार-शारदा सिन्हा

पाहिले पाहिले हम कईली छठी मईया व्रत तोहार-शारदा सिन्हा

 

बिहार में छठ के पारंपरिक गीत हों या विवाह का मौका इन अवसरों पर बजने वाले गानों का दूसरा  नाम ही पद्मश्री शारदा सिन्हा  है। पर्व त्योहारों से लेकर दूसरे शुभ अवसरों पर इनके गाए गीत जहां एक ओर बिहार की लोक संस्कृति की सोंधी महक बिखेरते हैं वहीं यह गीत कानों में मिश्री घोलने का भी काम करते हैं। इनके गाये लोकगीत को सिर्फ बिहार में ही नहीं बल्कि पूर्वी उत्तर प्रदेश,झारखंड समेत मॉरीशस तक में खासा पसंद किया जाता है।

2016 में इनका एक गाना  “पाहिले पाहिले हम कईली छठी मईया व्रत तोहार ” आया था जो लोगो के जुबान पर चढ़ गया था | खासकर यह गीत नयी पीढ़ी के लिए गया गया था | इसमे दिखाया गया था की कैसे वर्षो से चली आ रही छठ की परंपरा को आगे बढाने का काम नयी पीढ़ी भी कर रही है | इस गाने को अभी तक  youtube पर 25 लाख लोग देख चुके है | जितना मधुर आवाज में शारदा सिन्हा ने गाया है उतना ही बढ़िया इस विडियो का निर्माण भी किया गया है |

इस विडियो में दिखाया गया है की बेटे के पास माँ का फ़ोन आता है जिसमे वह बताती है की  तबियत ख़राब होने की वजह से वो इस बार छठ नहीं कर रही है | वर्षो से चली आ रही छठी मईया को पूजने की परंपरा इस बार टूट जाएगी क्युकी रिश्तेदारी में भी कोई इस बार छठ नहीं कर रहा है |वह ये भी कहती है की नयी पीढ़ी की होने के कारण तुम्हारी पत्नी को भी छठ करना अच्छा नहीं लगेगा | ये बात बहु सुन लेती है और वो छठ करने का निश्चय लेती है | वो इंटरनेट के माध्यम से ही पूजा करने की विधि देखती  है और छठ पूजा करती है |  इस गाने के माध्यम से वो छठी मईया से कहती है की ये मेरा पहला छठ पर्व है अगर कोई मुझसे गलती हो जाये तो छठी मईया माफ़ कीजियेगा |

वह छठी मईया से गोदी में  बलकवा देने अर्थात माँ बनने की प्रार्थना करती है | वह छठी मईया से विनती करती है की पति का स्नेह ऐसे ही बना रहे तथा हमारा कुल परिवार ऐसे ही बढ़ता रहे |

पाहिले पाहिले हम कईली
छठी मईया व्रत तोहार -2

कारिहा क्षमा छठी मईया
भूल चूक गलती हमार-2

गोदी के बलकवा के दिहा
छठी मईया ममता दुलार-2

पिया के सनेहिया बनईह
मईया दिहा सुख सार-2

नरियर केरवा घउदवा
सजल नादिया किनार-2

सुनिहा अर्ज छठी मईया
बढे कुल परिवार-2

घाट सजवनी मनोहर
मईया तोहर भक्ति अपार-2

लिही न अर्घिया ए मईया
दिही आशीष हज़ार-2

पाहिले पाहिले हम कईली
छठी मईया व्रत तोहार-2

कारिहा क्षमा छठी मईया
भूल चूक गलती हमार-2

Facebook Comments Box
chhathparv

Leave a Comment

Recent Posts

Mauritius Chhath Puja Photo 2020

मॉरीशस से छठ महापर्व की तस्वीरें। Read More

3 years ago

Ranchi Jharkhand Chhath Photo 2020

झारखंड की राजधानी रांची से छठ महापर्व की तस्वीर। Read More

3 years ago

JAPAN Chhath Puja Photo 2020

जापान की राजधानी टोक्यो से छठ महापर्व की तस्वीर। Read More

3 years ago

South Africa Chhath Puja 2020

साउथ अफ्रीका से शाम के अर्घ्य की तस्वीरें। Read More

3 years ago

चैती छठ – भयानक गर्मी में कठिन तपस्या वाला पर्व

चैत्र नवरात्रि के शंखनाद और श्लोक से जहां नववर्ष की शुरुआत से भक्तिमय वातावरण बना… Read More

5 years ago

सुनिए छठ के प्रसाद से जुड़ी ये कहानी

बिहार का महापर्व छठ 14 नवम्बर को उषा अर्घ्य देने के साथ ही समाप्त हो… Read More

5 years ago